फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape with the wife of an employment servant who went on duty

ड्यूटी में गए रोजगार सेवक की पत्नी से दुष्कर्म

Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rape with the wife of an employment servant who went on duty
पूरनपुर। चुनाव ड्यूटी में गए दिव्यांग रोजगार सेवक के घर में घुस कर तमंचे के बल पर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। पत्नी की सूचना पर घर पहुंचे रोजगार सेवक ने घटना की जानकारी देकर पुलिस को बुलाया। रोजगार सेवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे की है। पुलिस को दी तहरीर में रोजगार सेवक की पत्नी ने बताया कि उसके पति की क्षेत्र के एक गांव में ड्यूटी लगी है। पति ड्यूटी करने गए थे। घटना के समय घर में बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान उसके घर के टूटे दरवाजे से गांव का एक युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा के बल पर उससे दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने या शिकायत करने पर उसे, उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी उसका एक मोबाइल भी ले गया। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। पति ने घर पहुंचकर डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा.. चुनाव बाद आना
रोजगार सेवक ने बताया कि पुलिस ने उसकी सूचना नोटकर घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देने को कहा। रोजगार सेवक ने बताया कि मंगलवार को पत्नी कोतवाली तहरीर लेकर गई। तब पुलिस ने चुनाव के बाद आने को कहा। रोजगार सेवक की पत्नी ने बताया कि आरोपी ने पहली जुलाई को उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर धमकाया था। इसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई थी। तब से आरोपी उससे रंजिश मान रहा है। वहीं दूसरी ओर कोतवाल अशोक पाल घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोई सूचना या तहरीर नहीं आई है। जानकारी आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed