{"_id":"62b4b2d4eb70e6348520834c","slug":"rape-victim-ate-poisonous-substance-at-police-line-gate-pilibhit-news-bly4892416189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
पीलीभीत पुलिस लाइन का गेट।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद पूरनपुर बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को युवती आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची। वहां पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सदर कोतवाली में दो जून, 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें उसने बताया कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल मटोल करने लगा। 15 मई को रेहान ने शादी की बात करने के लिए पूरनपुर बुलाया था। वहां पहले से ही इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद मौजूद थे। रेहान ने पीड़िता को शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता को आरोपी रेहान ने बताया कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली है। इससे वह डरी सहमी हुई है। आरोपी राजनीति में पहुंच वाले हैं। थाने जाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जबकि युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी रेहान या तो उससे शादी करे या फिर जेल भेजा जाए। यही फरियाद लेकर पीड़िता बृहस्पतिवार को एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंची।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ देर पीड़िता एसपी कार्यालय के बाहर बैठने के बाद गेट की ओर चली गई और वहीं गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी दिनेश कुमार पी. भी जिला अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों के मुताबिक पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पीड़िता ने कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को युवती ने पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। पीड़िता की हालत अब ठीक बताई जा रही है। - दिनेश कुमार पी, एसपी