{"_id":"660d997d644cb44f8b0aae29","slug":"rape-of-teenage-girl-after-entering-the-house-case-registered-against-three-accused-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114304-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
पूरनपुर। परिजन की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। घर लौटे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जानकारी पर आरोपी के भाइयों ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी की मां ने बताया कि वह और घर के अन्य सदस्य 15 मार्च को गांव मेंं ही रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में उसकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव के युवक ने उसकी पुत्री को फोन कर संबंध बनाने को कहा। बाद में जबरिया घर में घुसकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। शादी समारोह से लौटने पर परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को मेडिकल को भेजा गया है।
तेजाब पिलाने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज
- युवक पर है शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दवा खिला दी। शादी की जिद करने पर तेजाब पिला दिया गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना नगर के एक मोहल्ले की 18 फरवरी की है। युवती ने बताया कि घर के सामने रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसे दवा खिला दी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। शादी की जिद पर आरोपी ने उसे तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बरेली और दिल्ली में उसका इलाज चला।
युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने फिर शादी से इन्कार कर दिया। आरोपी और उसका मामा लगातार उसे धमका रहा है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा।