{"_id":"57a8cce74f1c1bb361ee483f","slug":"ran-on-broad-gauge-train-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में ब्राडगेज पर दौड़ी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में ब्राडगेज पर दौड़ी मालगाड़ी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बड़ी रेल लाइन पर मालगाड़ी आई तो तमाम लोग उसे देखने पहुंचे। मालगाड़ी पटरियां लेकर आई थी। उन्हें उतारने के बाद बरेली लौट गई। इधर, बरसात के चलते रुके काम अब शुरू होने लगे हैं।
जिले के लोगों को बड़ी लाइन की ट्रेनों में सफर करने में हालांकि अभी वक्त लग सकता है, लेकिन सोमवार को जब भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर बड़ी रेल लाइन की पटरियों से होकर मालगाड़ी पटरियां लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। मालगाड़ी पटरियां उतारने के बाद कुछ देर स्टेशन पर रुकी और फिर बरेली लौट गई। ब्राडगेज कन्वर्जन कार्य में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि ट्रैक पर बिछीं पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई पटरियों को जल्द बिछाया जाएगा। इधर, ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे द्वारा बनवाए जा रहे हिस्से का कार्य भी सोमवार तेजी के साथ शुरू हो गया। देवहा पुल निर्माण को भी अधिकारी और कर्मचारी तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। हालांकि प्रस्तावित ब्राडगेज प्लेटफार्म का काम अभी रुका है।