{"_id":"5ea323bb8ebc3e903f6c2625","slug":"ramzan-in-lockdown-pilibhit-news-bly403723471","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के लिए ज्यादा संख्या में मस्जिद पहुंचने के बाद प्रशासन ने बदला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के लिए ज्यादा संख्या में मस्जिद पहुंचने के बाद प्रशासन ने बदला फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रमजान का चांद दिखने के बाद शुक्रवार रात शहर के मोहल्ला तुलाराम बजरिया की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने को निर्धारित संख्या से ज्यादा लोगों के पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ पहुंचे और जानकारी जुटाई। साथ ही तय किया कि अब पूरे जिले में मस्जिदों में पांच लोग नहीं, सिर्फ वहां रहने वाले ही नमाज अदा कर सकेंगे। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की गई।
रमजान माह का पहला रोजा शनिवार को है। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को मोहल्ला तुलाराम बजरिया में मस्जिद में तराबीह की नमाज को लेकर विवाद की स्थिति बन गयी। जैसे ही कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे, आसपास के लोगों ने विरोध कर दिया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, एसडीएम अविनाश मौर्य, सीओ सिटी प्रवीण मालिक दो थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। मस्जिद में पांच लोग मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग पहले ही विरोध पर भाग गए थे। अफसरों ने बातचीत कर मामला शांत कराया। सीओ सिटी ने बताया कि पहले मस्जिद में पांच लोगों के नमाज अदा करने की जो अनुमति दी गयी थी, उसे निरस्त कर दिया है। अब सिर्फ वही लोग मस्जिद में नमाज अदा कर सकते है जो वहां रहते है।