फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramlila concludes with the enactment of Ravana's killing

Pilibhit News: रावण वध की लीला के मंचन के साथ रामलीला का समापन

Mon, 25 Nov 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes with the enactment of Ravana's killing
बमरोली के रामलीला मेले में धूं धूंकर जलता रावण का पुतला।स्रोत:आयोजक
घुंघचाई। दुग्धाधारी मंदिर पर चल रही रामलीला का रविवार शाम रावण वध की लीला के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन वृंदावन से आए कलाकारों ने लीला का मंचन किया। इसमें लंका के राजा रावण ने अपने भाई कुंभकरण व पुत्र मेघनाद को युद्ध करने के लिए भेजा। लक्ष्मण ने मेघनाद व श्रीराम ने कुंभकर्ण का वध किया। इसके बाद रावण युद्ध करने के लिए पहुंचा। दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ। रावण का संहार न होने पर विभीषण ने उसकी नाभि में तीर मारने के लिए कहा। इस पर श्रीराम ने तीर चलाया। नाभि में तीर लगते ही रावण धराशायी हो गया। बाद में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। रासलीला भी हुई। इसमें झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। अंतिम दिन मेला देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। संवाद

--
गांव बमरौली में रावण के पुतले का हुआ दहन

बिलसंडा। गांव बमरौली में कुंभकर्ण और रावण वध की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद रावण का पुतले का दहन किया गया।
गांव बमरौली में हो रही लीला में कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम की सेना और राक्षसों के बीच भयंकर युद्ध होता है। युद्ध में एक के बाद एक सभी योद्धा यमलोक सिधार चुके हैं। इसके वाद रावण युद्ध के लिए अपने छोटे भाई कुंभकर्ण को नींद से जगाकर युद्ध के लिए भेजता है। श्रीराम कुंभकर्ण का वध कर देते है। अंत में रावण युद्ध भूमि में पहुंचता है। भयंकर युद्ध होता है। रावण का भाई विभीषण बताता है कि रावण की नाभि में अमृत है। आप नाभि में तीर मारेंगे तभी उसकी मृत्यु होगी। श्रीराम के नाभि में तीर मारते ही रावण की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद मैदान में लगे रावण का पुतले का दहन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed