फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ram mandir aandolan

अयोध्या की कार सेवा में पीलीभीत से भी गए थे रामभक्त

Wed, 05 Aug 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ram mandir aandolan
पीलीभीत। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 में कारसेवा हुई थी तो उसमें पीलीभीत से बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या गए थे। इनमें से कुछ तो वहां हुई घटना के प्रत्यक्ष गवाह रहे, हालांकि अब इनमें से तमाम स्वर्ग सिधार चुके हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत में भाजपा, विहिप और आरएसएस के कई पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारी अयोध्या में छह दिसंबर की घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे। पूर्व विधायक प्रमोद कुमार प्रधान उर्फ मुन्नू बताते हैं कि एक दिन पहले ही सैकड़ों कारसेवक अयोध्या के कारसेवक पुरम में पहुंच गए थे। वहां का दृश्य भक्तिमय था। हर किसी का सपना था कि श्रीराम जन्म भूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। अब वह सपना साकार हो रहा है तो इससे ज्यादा सुखद क्षण और कुछ हो नहीं सकता। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र भी 6 दिसंबर को अयोध्या में थे। बोले- वहां भीड़ अधिक होने से वहां कारसेवकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई थी। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रामानंद सिंह का कहना है कि 1990 से 1992 के बीच राम मंदिर आंदोलन चरम पर था तो कुछ दिन वह भी अयोध्या में थे। लौटते समय ट्रेन फुल थी तो वह डिब्बे की छत पर बैठकर वापस आए। पीलीभीत आते ही इन सबको शांति भंग की आशंका में केंद्रीय कारागार बरेली भेज दिया गया। फिर लंबे अरसे बाद छूटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed