फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raksha Bandhan day , the market readied Rakion

रक्षाबंधन आज, राखियों से सज गया बाजार

Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan day , the market readied Rakion

भाई बहन के पावन प्यार रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में राखी की शुक्रवार को जमकर खरीददारी हुई। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। इससे पूरे दिन बाजार गुलजार रहा। बाजार में छोटा भीम से लेकर स्पाइडर मैन तक की राखियां बिकती देखी गईं।

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते विभिन्न कंपनियों ने राखियों की पूरी रेंज उतारी है। स्टोन, चंदन की राखी, जयपुरी लुंबा, स्टोन लुंबा, मोती-रूद्राक्ष, सिल्वर धागे की राखियों की खासी डिमांड है। वहीं बच्चों के लिए छोटा भीम, स्पाइडर मैन, साउंड एंड लाइटिंग की राखियों की खासी बिक्री हुई। चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की खासी भीड़ रही। सिख समुदाय के लोगों ने एक ओमकार की राखी अधिक पसंद की।
विज्ञापन

बीसलपुर। रक्षाबंधन पर्व के सिलसिले में नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में शुक्रवार को राखियों की जमकर बिक्री हुई।

गिफ्ट पैक की रही डिमांड
तोहफे, गिफ्ट पैक, आरती थाल और रोली चंदन को आकर्षक और रंग-बिरंगी पैकिंग लोगों के बीच खास कर पसंद किया गया। रोली चावल पैक की कीमत दस रुपये की है। इन गिफ्ट पैकों को मटकी, हार्ट, गिटार सेप में आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं बच्चों ने सोहन और चाकलेट को पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर रही खासी भीड़
रक्षाबंधन के लिए मिठाई की दुकानों में विशेष तैयारी है। काजू की बर्फी, काजू पिस्ता रोल, ड्राईफूड 700 सौ रुपये, सोनपपड़ी, नवरत्न लड्डू, मिक्स को ग्राहक पसंद कर रहे हैं। जिसकी कीमत 280 से 700 सौ रुपये प्रति किलों के भाव है।

किसी भी समय बांध सकते हैं राखी
परमठ मंदिर के महंत पंडित ओमकार नाथ बताते हैं कि रक्षाबंधन धार्मिक नहीं परंपरागत है। इसका भद्रा का कोई विचार नहीं होता। बहने भाई की कलाई पर किसी भी समय राखी बांध सकती है।


हर 15 मिनट पर मिलेगी रोडवेज बस
रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट में बस उपलब्ध कराने का इंतजाम किया है। माधोटांडा, रमनगरा, कलीनगर में भी रोडवेज बस की सुविधा शनिवार को रहेगी। दिल्ली को जाने वाली बसों के दो चक्कर भी बढ़ा दिए गए हैं।
- एसके वर्मा, एआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed