{"_id":"6186ce117e85f455d87cf7a3","slug":"rajpal-yadav-pilibhit-news-bly465293986","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म मावान में रक्षक, भक्षक और शिक्षक का किरदार निभाएंगे अभिनेता राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म मावान में रक्षक, भक्षक और शिक्षक का किरदार निभाएंगे अभिनेता राजपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हास्य अभिनेता राजपाल यादव फिल्म मावान की शूटिंग पीलीभीत टाइगर रिजर्व में करेंगे। तीन चरणों में पूरी होने वाली फिल्म में वह भक्षक, रक्षक और शिक्षक का किरदार निभाएंगे। शिकारी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का फिल्मांकन विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2022 में शुरू होगा। फिल्म की शूटिंग चूका बीच समेत अन्य स्थानों पर दो महीने तक होगी। लोकेशन को खुद राजपाल यादव ने पसंद किया है।
अभिनेता राजपाल यादव ने बताया कि पीलीभीत के जंगलों का वातावरण उन्हें बहुत पसंद है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता ऐसी है कि जमीन पर अगर प्राकृतिक रूप से कहीं स्वर्ग पाया जाता है तो यहां के जंगल हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आगामी फिल्म जंगल पर आधारित कहानी पर है। इसमें एक शिकारी के जीवन व्यथा को शामिल किया गया है। फिल्म का नाम मावान है। कोविड के चलते फिल्म इंडस्ट्री ने विभिन्न फिल्मों की शूटिंग का कार्य रोक दिया था। अब एक बार फिर ठीक ठंग से काम शुरू किया गया है। वर्ष 2022 तक फिल्म की शूटिंग को पूरा करना है। पीलीभीत में दो माह तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी। उम्मीद है कि प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिलेगा। फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में वह नजर आएंगे। तीन चरणों में पूरी होने वाली इस फिल्म में वह रक्षक, भक्षक और शिक्षक की भूमिका निभाएंगे। टीम को साथ लाकर लोकेशन को दिखाया गया था, लोकेशन पूरी तरह फिट है। फिल्म की शूटिंग से संबंधित तैयारी की जा रही है। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद यहां शूटिंग शुरू की जाएगी।
फिल्म शूटिंग को लेकर चुनौतियां बहुत हैं लेकिन चुनाव निपटने के बाद शूटिंग कराएंगे। देश दुनिया के लिए यह एक अच्छी फिल्म होगी। फिल्म तीन हिस्सों में होगी। एक हिस्सा सौ मिनट का होगा। फिल्म मैं भक्षक, रक्षक और शिक्षक की भूमिका निभाऊंगा। - राजपाल यादव, अभिनेता