फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajnath Singh walked for fifteen minutes amidst flower showers

पुष्प वर्षा के बीच पंद्रह मिनट पैदल चले राजनाथ सिंह

Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh walked for fifteen minutes amidst flower showers
पीलीभीत के चावला चौराहे पर समर्थकों का अभिवादन करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने और अपने उम्मीदवारों की हौसला अफजाई करने में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले मंच पर उम्मीदवारों को विधायक कहकर सम्मान दिया। इसके बाद पैदल भ्रमण कर वोट करने की अपील की। 15 मिनट में करीब एक किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

भले ही मौसम खराब होने के कारण पीलीभीत की सरजमीं पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग नहीं कर पाया हो, मगर कार्यक्रम को रक्षामंत्री ने स्थगित नहीं होने दिया। अग्रवाल सभा भवन से अपना भाषण खत्म करने के बाद 3:55 बजे पैदल जनसंपर्क के लिए निकले, तो पहले ही तैयार लोगों ने फूलों की वर्षा शुरू कर दी। चुनावी समर में जहां भाजपा के उम्मीदवारों में उत्साह था, वहीं राजनाथ सिंह की एक झलक पाने को लोग आतुर दिखाई दिए। रंगीलाल चौराहे से जब चूड़ी वाली गली में रक्षामंत्री दाखिल हुए, तो उनके पीछे जनसैलाब का मंजर दिखाई दिया। हाथों में उम्मीदवार के पंपलेट और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील में इतने रक्षामंत्री हतप्रभ हो गए कि उनका सुरक्षा दल भी भीड़ को नहीं रोक पाया। फूलों की वर्षा के बीच स्टेशन रोड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजनाथ सिंह चावला चौराहे पर पहुंचे, तो भीड़ के बीच उनके पैर का जूता भी निकल गया। हालांकि उन्होंने बिना रुके जूते के पहन लिया था। इसके बाद आगे जाने के बजाय गाड़ी में बैठना ही उन्होंने उचित समझा और बैठ गए। गाड़ी में बैठते बैठते उन्होंने हाथ हिलाकर चारों तरफ अभिवादन किया और गाड़ी तेजी से निकल गए। जबकि भीड़ नारे लगाते रहे गई।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजार में वाहनों के प्रवेश पर लगा दिया था प्रतिबंध
रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्टेशन रोड से जुड़ने वाली सभी सड़कों को पहले से ही बंद कर दिया गया था। फुटपाथ के दुकानदारों को भी हटा दिया गया था। सिर्फ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। वाहनों पर भी पूरी तरह सुबह से ही प्रतिबंध लगा दिया गया। लोग कम संख्या में पैदल ही बाजार में आवाजाही कर रहे थे। वहीं जिन लोगों को जरूरी काम से बाजार जाना चाह रहे थे। उनके लिए दूसरे रूट से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इतना फोर्स रहा तैनात
एएसपी- 01
डिप्टी एसपी- 05
एसआई- 100
सिपाही- 600
पीएसी- डेढ़ कंपनी
पैरामिलट्री फोर्स की भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed