फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rainy half months left The rescue operation started

बरसात को डेढ़ माह शेष नहीं शुरू हुए बचाव कार्य

Thu, 07 May 2015 11:59 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Thu, 07 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rainy half months left The rescue operation started
बरसात का
विज्ञापन
मौसम शुरू होने में मात्र डेढ़ माह रह गया है। मगर शारदा और देवहा नदियों में आने वाली बाढ़ से लोगों को बचाने ने के लिए अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में भय बनने लगा है।

बारिश के समय नेपाल की बमनी और सनेड़ी नदियों का पानी भी शारदा नदी में आ जाता है। इससे क्षेत्र में भारी तबाही होती है। पिछले दो वर्षों में शासन ने करोड़ों रुपये का बजट देकर भू-कटान रोकने को बाढ़ खंड से काम कराए थे। समय से काम शुरू न होने और बचाव के नाम पर खानापूरी करने के चलते अधिकांश कार्य बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे। बाढ़ से कई स्पर और ठोकरें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं जिन्हें तुरंत ठीक कराने की जरूरत है।

बाढ़ खंड की माने तो इस बार दोनों नदी के कटान से बचाव को कार्य कराने के लिए प्रस्ताव समय से बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इनमें शारदा नदी पर रमनगरा व नहरोसा के दो प्रोजेक्टों को स्वीकृति भी मिल गई है लेकिन धन नहीं मिला है। इससे काम अधर में लटका है। यह हाल तब है जब बरसात आने को डेढ़ माह शेष रह गए हैं, लेकिन धन मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
00
बाढ़ से बचाव के लिए शारदा और देवहा के लिए कई प्रोजेक्ट बनाकर भेजे गए हैं। रमनगरा और नहरोसा के लिए स्वीकृति भी मिल गई है। धन आवंटन न हो पाने के कारण कार्य शुरू नहीं कराए जा सके हैं। जल्द ही धन आवंटन की उम्मीद है। धन मिलते ही युद्धस्तर पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
- मिनहाज अहमद, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed