{"_id":"89475de053b7e903aab87f4b6651c637","slug":"rain-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर हुआ जलभराव
पीलीभीत।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में एक दिन पहले हुई रिमझिम बरसात के बाद मंगलवार सुबह से ही तेज से
विज्ञापन
बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से सरकारी कार्यालयों समेत कई प्रमुख
मार्गों और मोहल्लों में जलभराव हो गए। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों
का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बारिश थमने से बाजार में हल्की चहल पहल नजर
आई।
सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रही। सुबह सवेरे हुई मूसलाधार बारिश से शहर के हालात बद से बदतर हो गए। पानी निकासी को बने नाले चंद घंटे हुई बरसात से ही उफना गए। इसके चलते स्टेशन रोड पर जगह-जगह भारी जलभराव हो गया। मधुवन कॉलोनी के पास तो डेढ़ से दो फिट तक पानी भर गया। शहर की शारदा कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, मोहल्ला, सुनगढ़ी, मधुवन कॉलोनी समेत कुछ अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया, लेकिन दोपहर बाद पानी की निकासी होने से जलभराव समाप्त हो गया।
नगरपालिका रोड बनी नरक
सालों से बदहाल पड़ी नगरपालिका रोड पर बारिश के चलते लोगों को निकलना दुश्वार हो गया। रोड पर जगह-जगह जलभराव और दलदल हो गया। बड़े वाहनों के गुजरने से स्थिति और भी खराब हो गई। यहां लगने वाला सब्जी बाजार भी न के बराबर दिखा।
सरकारी कार्यालय में कामकाज प्रभावित
बारिश के चलते कलेक्ट्रेट परिसर, गन्ना विभाग, सीएमओ कार्यालय, अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय समेत अन्य विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। यहां अफसर कुछ समय से पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही वापस चले गए। कर्मचारी भी मौज मस्ती करते देखे गए।
किसानों के चेहरे खिले
जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। इस साल भी सूखे की संभावना जता रहे किसानों ने एकाएक हुई बारिश से खेतों में धान की रोपाई तेज कर दी। बारिश से गन्ना, आम आदि फसलों को फायदा पहुंचा।
तहसील क्षेत्रों में भी हुई बारिश, धान की रोपाई तेज
पूरनपुर और बीसलपुर में भी हुआ जलभराव
पीलीभीत। जिले के तहसील क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पूरनपुर, बीसलपुर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से किसानों ने धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से रोजेदार सहित अन्य लोगों ने राहत महसूस की। रुक-रुक कर हो रही बारिश दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। बिजली घर सहित अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को भारी असुविधा हुई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बिजली घर मेें जलभराव को लेकर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में व्यापारी नेता हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, जितेंद्र गुप्ता, हरगोङ्क्षवद बाजपेई, डॉ. नुसरत अली, मनोज कटियार, बलराम, सिकंदर साबरी, इश्त्यिाक, आरिफ आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से देवहा नदी का जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बारिश से नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। इससे आवागमन भी प्रभावित रहा। बिजली उपकेंद्र, बांट माप कार्यालय और श्रम कार्यालय परिसर में भारी जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों की लगने वाली साप्ताहिक हॉट बाजार भी प्रभावित रहीं।
बिलसंडा। सोमवार से शुरू हुई रिमझिम बारिश मंगलवार को भी पूरे दिन होती रही। इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से किसानों के भी चेहरे खिले उठे। धान की रोपाई का भी कार्य तेजी से शुरू कर दिया। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों के न आने की वजह से अघोषित अवकाश की स्थिति रही। साप्ताहिक बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
कच्चा कमरा ढहने से वृद्धा घायल
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में मंगलवार को एक कच्चा कमरा ढहने से किराएदार वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मोहल्ला दुबे निवासी सुनील कुमार के घर के कच्चे कमरे में कटोरी देवी किराए पर रहती हैं। यह कच्चा कमरा पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बिल्कुल गल गया था। मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे कमरा अचानक ढह गया। कमरे के मलबे से दबकर कटोरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उस समय कटोरी देवी के घर के अन्य सदस्य कमरे के बाहर थे। घर वालों ने मलबा हटाकर कटोरी देवी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कमरा ढहते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। मामले की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है।