{"_id":"bc3f5a00b4a873d8d5100f1438f85f2b","slug":"rain-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बाद खिली धूप बाजार में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बाद खिली धूप बाजार में उमड़े लोग
पीलीभीत।
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के बाद लगातार हुई दो दिनों की बारिश से जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। वहीं होली के रंग भी फीके पड़ते नजर आ रहे थे। बारिश से जगह जगह कीचड़ और जलभराव हो गया था, लेकिन मंगलवार को धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। घरों से निकलकर बाजारों से होली के लिए जमकर खरीददारी की।
सर्दी के मौसम के बाद गर्मी के दस्तक देते ही बेमौसम बरसात ने होली का रंग फीका कर दिया था। साथ ही फसलें भी चौपट हो गईं। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे धूप खिली तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे, लेकिन दिन भर बादलों के बीच सूर्य देव भी लुका छिपी होती रही। मौसम साफ होने से बाजार में होली के लिए खरीददारी करने वालों की भीड़ भाड़ होने से सड़कों पर रौनक रही। स्कूली संस्थाओं से आने जाने वाले भी पैदल निकले तो मौसम का मिजाज देख खुश नजर आए। होली पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, चौराहों पर भी काफी चहल पहल रही।