फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain damaged 15 percent sugarcane

गन्ने पर पड़ी बारिश की मार, 15 फीसदी गन्ने को नुकसान

Mon, 25 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Mon, 25 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rain damaged 15 percent sugarcane
गन्ने किसानों पर बारिश की मार पड़ी है। एक तरह जहां जिले के अधिकांश किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान अभी भी कुछ चीनी मिलों पर बाकी है, वहीं पिछले दिनों तीन दिन हुई बारिश ने गन्ना किसानों की मुसीबत को और बढ़ा दिया। बेहतर उपज की आस लगाए बैठे किसानों की करीब 10 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। विशेषज्ञों की माने तो गिरे हुए गन्ने को बांधकर नुकसान को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन

जिले में इस बार गन्ने के क्षेत्रफल में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में पहले कुल 69987.36 हेक्टेयर में गन्ने की फसल थी जो इस बार बढ़कर 87762.56 हेक्टेयर हो गई। गन्ने की इस खेती से लगभग 1.25 लाख किसान जुड़े हैं। प्रारंभ में अच्छे मौसम और किसानों की मेहनत के चलते फसल अच्छी थी, जिससे क्षेत्रफल बढने के साथ ही औसत उपज भी बढने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश से औसतन 15 प्रतिशत फसल प्रभावित हो गई। गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार 8 से 10 हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान हुआ है। बारिश के साथ हवा चलने से गन्ना गिर गया है। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएस ढाका ने बताया कि यदि समय रहते इस गन्ने को नहीं उठाया गया तो इसका वजन कम हो सकता है। जो किसान गन्ने को सीधा कर बांध रहे हैं उनकी लागत तो बढ़ेगी लेकिन उपज में ज्यादा कमी नहीं आएगी। हां गिरे हुए गन्ने से बीज उत्पादन मुश्किल पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed