फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Triveni Express will run between Tanakpur Chopan for three days

Pilibhit: तीन दिन टनकपुर-चोपन के बीच चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस, जान लें वो कौन-कौन से हैं दिन

Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

चोपन से शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच शक्तिनगर और कृष्ण शिला स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य को लेकर प्री नॉन-इंटरलॉक, नॉन-इंटरलॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Triveni Express will run between Tanakpur Chopan for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के टनकपुर से सिंगरौली और शक्तिनगर को जाने वाले त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन दिन के लिए शार्ट टर्मिनेट की गई है। चोपन से शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच शक्तिनगर और कृष्ण शिला स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य को लेकर प्री नॉन-इंटरलॉक, नॉन-इंटरलॉक तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। सोमवार से टनकपुर और चोपन के बीच ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


टनकपुर से सिंगरौली की ओर जाने वाली ट्रेन (15074) 10, 12 और 14 अक्तूबर को टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन तक चलाई जाएगी। इसके अलावा टनकपुर से शक्तिनगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी नौ, 11 और 13 अक्तूबर को चोपन स्टेशन तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सिंगरौली से टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेन (15073) 11, 13 और 15 अक्तूबर को सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस सिंगरौली के बजाय चोपन स्टेशन से चलाई जाएगी। शक्तिनगर से टनकपुर की ओर जाने वाली ट्रेन (15075) शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, शक्तिनगर स्टेशन के बजाय चोपन स्टेशन से 10, 12 और 14 अक्तूबर को चलाई जाएगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद सभी ट्रेनें यथावत रूप से संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed