{"_id":"35118f38c0287526d2e1705c72647b4d","slug":"rail-line-along-the-pot-found-in-the-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन किनारे मटके में मिली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन किनारे मटके में मिली बच्ची
पीलीभीत।
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन के किनारे सोमवार को मिट्टी के मटके में एक बच्ची मिलने से
विज्ञापन
हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे मटकी से निकालकर जिला
अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।
सोमवार दोपहर करीब तीन बजे रामलीला क्रासिंग के निकट कुछ लोगों ने रेल पटरी के निकट बने केबिन के पीछे एक महिला को मटका रखते हुए देखा। शक होने पर वहां पहुंचे लेकिन तब तक महिला वहां से फरार हो गई। मटके में एक बच्ची थी जो रो रही थी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद ट्रांसपोर्ट नगर कांशीराम कॉलोनी के नईम से मटकी फोड़ कर उसे बाहर निकाला और कपड़े में लपेट लिया। इस बीच सूचना पाकर सुनगढ़ी थाने के उपनिरीक्षक रेहान खां कांस्टेबल हरिकेश सिसौदिया उसे लेकर महिला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. टीपी राठौर एवं डॉ. अंजलि ने उसको परीक्षण के बाद भर्ती कर लिया। डॉ. राठौर ने बताया कि बच्ची का वजन 750 ग्राम है और उम्र लगभग ढाई माह प्रतीत हो रही है। उसके चेहरे पर इंफेक्शन है और आंखों में भी कुछ दिक्कत है। फिलहाल मशीन में रखा गया है।
महिला पुलिस की देखरेख में रहेगी बच्ची
महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई बच्ची की देखरेख के लिए सुनगढ़ी पुलिस की महिला उपनिरीक्षक रीना देवी को लगाया गया है। शाम को महिला उपनिरीक्षक के स्थान पर किसी महिला कांस्टेबल को लगाया जाएगा।
अस्पताल प्रशासन करेगा, दूध, कपड़ों का इंतजाम
रेल पटरी के किनारे मटकी में मिली बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। इस पर महिला जिला अस्पताल उसे कपड़े और पीने के लिए दूध की व्यवस्था कर रहा है। डॉ. अंजलि ने बताया कि बच्ची की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।