{"_id":"d516c40d1c4c31d6828a981cf896b742","slug":"raids-were-on-medical-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर पड़े छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर पड़े छापे
पीलीभीत।
Updated Thu, 10 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित और नकली दवाओं की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की
विज्ञापन
मंडलीय टीम ने शहर और माधोटांडा क्षेत्र में छापेमारी की। दोनों स्थानों से
टीम ने आठ नमूने लिए और अभिलेख पूरे न मिलने पर नोटिस जारी किए हैं।
सहायक आयुक्त औषधि गुलशन सेठिया के निर्देश पर मंडल के ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम ने दोपहर को शहर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी को पहुंची। टीम ने स्टेशन रोड पर सुरेंद्र मेडिको, गौरव मेडिकल, सुनीता मेडिकल एजेंसी और ड्रग हाउस पर दवाओं की खरीद, बिक्री वाउचर, एक्सपायरी रजिस्टर आदि की जांच की। इसके अलाव दुकान में रखी दवाओं का निरीक्षण किया।
शहर के निरीक्षण के बाद टीम माधोटांडा पहुुंची और यहां बंगाली मेडिकल व वीके मेडिकल स्टोर की जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल आठ नमूने लिए गए है। माधोटांडा में अभिलेख ठीक न मिलने पर दुकानदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। टीम में बदायूं के ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य, बरेली के नवनीत कुमार और शाहजहांपुी की उर्मिला शर्मा शामिल थीं।