फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur skates began to trickle in

पूरनपुर में भी पहुंचने लगीं पटरियां

Tue, 02 Aug 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 बरसात को लेकर ब्राडगेज का रुका काम मंगलवार को आगे बढ़ता दिखा। मंगलवार को ब्राडगेज के लिए नई पटरिययों के आने का क्रम शुरू हो गया। पटरियों को पुराने माल गोदाम के समीप रखा जा रहा है।
विज्ञापन

मैलानी-सीतापुर लाइन को ब्राडगेज में बदलने के लिए ब्लाक लेने के बाद मैलानी-पीलीभीत लाइन पर ब्राडगेज का काम होना है। इसकी जानकारी 25 जून को निरीक्षणण पर आए डीआरएम निखिल पांडेय ने दी थी। ब्राडगेज को लेकर पीलीभीत-मैलानी के बीच ब्लाक कब लिया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। हालांकि काम करीब दो साल से चल रहा है। पूरनपुर के अलावा शाहगढ़, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ स्टेशन पर भवन निर्माणाधीन हैं। बरसात की वजह से काम बंद हो गया था। बरसात में शाहगढ़ और माला में पुल बनानेे को लगाई गई दो मशीनें पानी में डूब गईं। शाहगढ़ में सीमेंट के गोदाम में पानी भरने से करीब पांच हजार कट्टा सीमेंट भीग गया था। बरसात में इंजीनियरों के साइड तक न पहुंचने से काम नहीं हो पा रहा था। इधर, मंगलवार को पटरियों के आने का क्रम शुरू होने से कार्य में फिर तेजी की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन


कैसे आएगा मैटेरियल, सड़कें खस्ताहाल
पूरनपुर। ब्राडगेज के लिए पटरियों को पहले एक जगह लाकर इकट्ठा किया जाना है। यहीं से फिर वर्क प्लेस पर पहुंचाया जाना है। एनएलटी के एक अफसर ने बताया कि बरसात की वजह से वर्क प्लेस पर पटरियां न पहुंचने से उन्हें पूरनपुर सहित कुछ अन्य स्थानों पर लाइनों का स्टाक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइनें और अन्य मैटेरियल तो कई दिन पहले से आना शुरू होना था, लेकिन सड़कें खराब होने से मैटेरियल मंगवाने में देरी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


... तब मच जाएगा हाहाकार
पूरनपुर। तहसील से जिला मुख्यालय आवागमन को वैसे असम हाइवे के अलावा माधोटांडा, कलीनगर होते हुए भी सड़क है। माधोटांडा-कलीनगर सड़क जर्जर होने से असम हाइवे से ही इन दिनों वाहनों का आवागमन हो रहा है। असम हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर सहित तीन पुल जर्जर हैं। जो कभी भी धोखा दे सकते हैं। ब्राडगेज से पहले अगर पुलों की हालत ठीक नहीं की गई तब सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलों के धोखा देने का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसा हुआ तो आवागमन को लेकर लोगों को भारी असुविधा होगी। 


प्लानिंग नहीं कर पा रहे अफसर
पूरनपुर। बारिश की वजह से निर्माण कंपनी केे अफसर तहसील मुख्यालय पर बनाए गए कार्यालय तक ही सीमित होकर रह गए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बरसात के कारण इंजीनियर मौके पर नहीं जा पा रहे हैं। इससे वर्क प्लानिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed