फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur blood donation by 20 Mahadanion

पूरनपुर में 20 महादानियों ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 15 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Purnpur blood donation by 20 Mahadanion
रक्तदान - फोटो : pilibhit, beureu
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सिस्टम कंप्यूटर के सहयोग से आयोजित हुए रक्तदान शिविर में बारिश भी महादानियों का जोश ठंडा नहीं कर सकी। शिविर में 34 लोगों ने पहुंच पंजीकरण कराया, जबकि 20 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का खिताब हासिल किया।  इस दौरान चार उत्कृष्ट रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व पुलिस उपाधीक्षक राजेश्वर सिंह ने फीता काट कर व अपने सामने पहला रक्तदान करा शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना व पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना ने भी शिविर में पहुंच रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। रोटरी क्लब ग्रीन पूरनपुर के संस्थापक अध्यक्ष डा. दिनेश शिविर में अपनी टीम के साथ पूरे समय मौजूद रह कर सहयोग प्रदान करते रहे। 
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर में जिला चिकित्सालय की टीम पहुंचने से पहले ही रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व मेें पहुंची टीम ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर 10.30 बजे रक्तदान शुरू कराया। शिविर में रोटरी क्लब सदस्यों समेत 34 लोगों ने रक्तदान को अपना पंजीकरण कराया। इसमें से 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। क्षमता से अधिक रक्तदान होने पर शेष बचे 14 रक्तदाता बाद में रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से सीओ राजेश्वर सिंह, बीडीओ सतीश पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह, एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. अभिनव पांडेय, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, पूर्व विधायक गोपालकृष्ण सक्सेना, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल, व्यापारी नेता हाजी लाडले समेत रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के संस्थापक अध्यक्ष डा. दिनेश व अन्य पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र व ब्लड बैंक की ओर से टी शर्ट देकर सम्मानित किया। इसके अलावा चार उत्कृष्ट रक्तदाताओं को खंड विकास अधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में गांव बराही निवासी इंद्रजीत सिंह और उनकी पत्नी रमनजीत कौर ने एक साथ रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वालों मेें कई रक्तदाता ऐसे थे, जिन्होंने तीसरी व चौथी बार रक्तदान किया। 
विज्ञापन


यह रहे सहयोगी
रोटरी क्लब के नगर में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, अजय खंडेलवाल, नीरज गुप्ता, विनय गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजेश खन्ना, आलोक सिंघल, राजीव गुप्ता, मधुर होड़ा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह, एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम, रक्तकोष प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. सुधाकर पांडेेेय, डॉ. अभिनव पांडेय, लैब टेक्नीशियन दिग्विजय आर्य, जगदीश मल्ल, अंकुल गुप्ता, आशीष विश्वास, पंकज मिश्रा, राकेश, तारिक, नवेद अख्तर खान आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- गौरव गुप्ता
- रवि वर्मा
- निशांत
- इंद्रजीत सिंह


इन्होंने किया महादान
- गौरव गुप्ता
- निशांत सक्सेना
- रघुवीर सिंह
- नीरज गुप्ता
- रवि वर्मा
- डॉ. अनुभव गुप्ता
- मनोज मिश्रा
- ब्रजेश गुप्ता
- अरविंद विश्वकर्मा
- अनुराग अग्रवाल
- शिखर गुप्ता
- अरविंद सिंह
- इंद्रजीत सिंह
- रमनजीत कौर
- अनंत गुप्ता
- संजय रोशन
- संजय कुमार
- उमेश शर्मा
- संतोष कुमार
- सीमा देवी

सराहनीय है अमर उजाला के प्रयास
अमर उजाला समय-समय पर निशुल्क  मेडिकल कैंपों का भी आयोजन करता है। चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों  की समस्याओं का भी निस्तारण किया जाता है। इसी कड़ी में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करना अमर उजाला का एक बेहतर प्रयास है।
- राजेश्वर सिंह, सीओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed