{"_id":"61cb631358be481d2d24a8a4","slug":"puranpur-players-dominated-on-the-first-day-pilibhit-news-bly470798227","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पूरनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पूरनपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों की मंगलवार से शुरू हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन पूरनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दौड़ में सबसे ज्यादा पूरनपुर के खिलाड़ी अव्वल रहे। विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के बाकी खेल बुधवार को खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम पुलकित खरे गुब्बारे छोड़कर किया। 400 मीटर में पूरनपुर के सूरज प्रथम, मजारा के धर्मेंद्र द्वितीय, मरौरी के सागर तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ शिफा बी पूरनपुर प्रथम बीसलपुर की लक्ष्मी द्वितीय पूरनपुर की शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालिका रेस में पूरनपुर की शिफा प्रथम, सबीना द्वितीय, राखी ललौली खेड़ा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बीसलपुर की लक्ष्मी प्रथम, मजारा की लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और संतोषपुरा की नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमरिया के विशाल शर्मा प्रथम, बरखेड़ा के मिथुन द्वितीय और बरा के अर्जुन तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर की मीटर दौड़ कराई गई जिसमें बीसलपुर के जुबेर प्रथम पूरनपुर के धर्मेंद्र मंडल द्वितीय रहे। 100 मीटर में नगर के चांद प्रथम पूरनपुर के दीपक द्वितीय कमरिया के सामने अली तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालक दौड़ में ताजिम प्रथम मरौरी के संजय द्वितीय स्थान पर रहे। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को मंडल की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर जिला, मंत्री उमेश गंगवार, जिला समन्वयक राकेश पटेल, पीटीआई शिक्षक शिक्षिकाएं यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, सर्वेंद्रनाथ शुक्ला आदि मौजूद रहे।