फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Puranpur due to high tension cable blowing Electricity supply remained stalled for 19 hours in

Pilibhit News: हाईटेंशन केबल फुंकने से पूरनपुर में 19 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Puranpur due to high tension cable blowing
Electricity supply remained stalled for 19 hours in
केबल  कोे सही करते कर्मचारी । संवाद
पूरनपुर। हाईटेंशन बिजली लाइन की केबल फुंकने से नगर के फीडर नंबर एक की बिजली आपूर्ति 19 घंटे ठप रही। केबल को सही कर रविवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन


नगर के फीडर नंबर एक से कोतवाली, तहसील, उप डाकघर, कोतवाली रोड, पंकज कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, बंडा बस स्टैंड, घुंघचाई रोड, कायस्थान धानुको वाली गौटिया में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार शाम करीब चार बजे तहसील कार्यालय के समीप बिजली हाईटेंशन लाइन की केबल फुंकने से फीडर नंबर एक की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब नौ बजे विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण से गोपालपुर फीडर को जा रही बिजली हाईटेंशन लाइन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु की गई। शनिवार रात 12 बजे फिर फीडर एक की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह फटी केबिल को ठीक करने को कर्मचारी लगाए गए। केबल ठीक होने पर रविवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। ठप बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष रहा। जेई जयपाल ने बताया कि हाईटेंशन केबल में फाॅल्ट होने से फीडर नंबर एक की बिजली आपूर्ति गोपालपुर फीडर से जोड़कर चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed