{"_id":"65d24383216ef61f0a0d3226","slug":"pump-operator-accused-of-assault-and-throwing-things-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112245-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पंप ऑपरेटर का मारपीट व सामान फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पंप ऑपरेटर का मारपीट व सामान फेंकने का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना कोई नोटिस दिए 11 पंप ऑपरेटरों को हटाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को हटाए गए एक पंप ऑपरेटर ने नगर पालिका के लिपिक पर चॉबी लेने के बहाने मारपीट और सामान फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
पंप ऑपरेटरों को हटाने के बाद जिम्मेदारों की परेशानी बढ़ती जा रही है। एक दिन पहले पंप ऑपरेटरों ने पालिकाध्यक्ष के पति से मिलकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं रविवार को एक कर्मी ने पालिका के लिपिक पर पंप हाउस में आकर मारपीट करने और सामान फेंकने का आरोप लगाया।
सराय मोहल्ला स्थित पंप हाउस पर विनय नाम के कर्मी की तैनाती है। कोतवाली में दी गई तहरीर में उसने बताया कि सुबह पालिका के लिपिक अशोक कुमार पंप हाउस पर चॉबी लेने आए। बाहर पालिका के कुछ लोग गाड़ी में बैठे थे। उस समय वह अपनी मां को पंप हाउस पर छोड़कर सब्जी लेने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
लिपिक, उसकी मां से चॉबी ले रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। सामान फेंक दिया। युवक ने इसका वीडियो होने की बात भी कही। घटना के बाद पालिका के अन्य पंप चालक भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों से तहरीर दी गई।
पालिका के जलकल प्रभारी तारिक ने बताया कि सुबह ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ था। चॉबी लेने गए थे। इसी पर आरोप लगा दिया गया। मामले को हल कर दिया गया है। हटाए गए लोगों को अन्य काम के लिए रखा जाएगा।