फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PTR's tourism gates will open tomorrow

Pilibhit News: कल खुले जाएंगे पीटीआर के पर्यटन के द्वार

Tue, 05 Nov 2024 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
PTR's tourism gates will open tomorrow
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र के द्वार देश और विदेशी सैलानियों के लिए बुधवार से खुल रहे हैं। चूका बीच की खूबसूरत हट और जंगल में विचरण करते बाघ और तेंदुए सैलानियों को आकर्षित करेंगे। पीटीआर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जंगल सफारी वाहन भी तैयार हैं। दिन में सुबह और शाम की शिफ्ट में सैलानी जंगल सफारी का आनंद लेंगे।
विज्ञापन


इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र नौ दिन पहले यानि छह नवंबर से खोलने का निर्णय किया गया। इसके बाद पर्यटन स्थल से जुड़े स्थानों और जंगल सफारी के मार्गों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बार मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस क्षेत्र में बना बुकिंग काउंटर और कैंटीन सैलानियों को आकर्षित करेंगी। इसके अलावा जंगल सफारी के दौरान चूका बीच की खूबसूरती के अलावा सायफन का नजारा व बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को अधिक पसंद आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के ठहरने के चूका बीच में बनीं हटों के अलावा सप्त सरोवर की हटें भी है। जहां बुकिंग के बाद सैलानी रुक सकेंगे। इसके अलावा जंगल से सटे इलाके में स्थित होम स्टे भी सैलानियों की आमद के लिए तैयार किए गए हैं।

--

दो शिफ्टों में ले सकेंगे सफारी वाहन से आनंद
सत्र के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटकों के आनंद को ध्यान में रखते हुए जंगल सफारी का समय निश्चित किया गया है। इसमें सुबह और शाम की दो शिफ्ट निर्धारित की गईं हैं। ठंड में पहली शिफ्ट सुबह साढ़े छह से दस बजे और दूसरी शिफ्ट का समय दिन में दो बजे से 5:50 बजे तक है। गर्मी के दिनों में सुबह छह बजे से साढ़े नौ बजे तक और शाम को तीन बजे से सूर्यास्त तक रहेगा।


--

यह रहेगा हटों का किराया
थारू हट का किराया एक भारतीय सैलानी के लिए एक रात का 5000, दो के लिए 5500 और तीन के लिए 6500 रुपये है। इसी प्रकार एक विदेशी मेहमान यही किराया 14000, दो के लिए 16000 और तीन के लिए 18000 रुपये तय किया गया है। ट्री हट के लिए एक भारतीय सैलानी के लिए 8000, दो के लिए 9000 और तीन के लिए 10000 निर्धारित किया है। इसी तरह से एक विदेशी सैलानी के लिए क्रमश: 18000, 20000 और 22000 रुपये है।





चूका का रास्ता बताने के लिए लगाए जाएंगे होर्डिंग्स

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को चूका पहुंचने के लिए भटकना न पड़े इसके लिए पीटीआर हाईवे व प्रमुख सड़कों पर होर्डिंग्स लगवाएगा। इसमें मानचित्र के जरिये चूका तक पहुंचने की पूरी लोकेशन रहेगी। खटीमा और बरेली की ओर से आने वाले सैलानी माधोटांडा मार्ग से सीधे मुस्तफाबाद और वहां से चूका जा सकते हें। यदि सफारी करनी हो तो शहर में टनकपुर मार्ग पर नेहरु पार्क से वाहन उपलब्ध रहेगा, जो महोफ होते हुए चूका जाएगा। लखनऊ की ओर से आने वाले लोग पूरनपुर होते हुए खटीमा मार्ग पर माधोटांडा से मुस्तफाबाद और वहां से चूका पहुंच सकते हैं।


--
वर्ष और पर्यटकों की संख्या
वर्ष 2011-12 में 13,003

2012-13 में 12,222

2013-14 में 11,135

2014-15 में 14,172

2015-16 में 17,566

2016-17 में 16,360

2017-18 में 14,887

2018-19 में 15,885

2019-20 में 7,122

2020-21 में 12,389

2021-22 में 18,745

2022-23 में 12,525

2023-24 में 58235


-
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। छह नवंबर को पीटीआर सैलानियों के लिए खोला जा रहा है।
- मनीष सिंह डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed