{"_id":"5eb6ec328ebc3e90b12dfafc","slug":"protest-against-police-action-pilibhit-news-bly405335861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर विधायक बोले- भीकमपुर के लोगों को न्याय न मिला तो दे दूंगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर विधायक बोले- भीकमपुर के लोगों को न्याय न मिला तो दे दूंगा इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भीकमपुर गांव में पुलिस द्वारा घरों में दबिश देकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं पर अत्याचार करने और निर्दोष ग्रामीणों को पकड़कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से कहा कि अगर गांव वालों को पुलिस अत्याचार से न्याय नहीं मिला तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत होने के बाद इस्तीफे पर निर्णय लेंगे।
बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि भीकमपुर गांव में नन्हेलाल का मकान सड़क किनारे है। उनका बेटा फौज में है। वह मकान के सामने बैठा था। तभी दो सिपाही आकर गाली गलौज करने लगे और बिना किसी बात के थप्पड़ मारे। जब उसने विरोध जताया तो कई थानों की पुलिस ने पूरे गांव में जाकर घरों में तोड़फोड़ करके रात भर तांडव मचाया। महिलाओं को घरों में निर्वस्त्र कर पीटा गया। दो महिलाओं को पुलिसकर्मी रात में थाने में ले आए और उन्हें बहुत देर तक रोके रखा। उन महिलाओं पर जो अत्याचार किए गए हैं, वह शर्म की वजह से बता भी नहीं सकती।
विधायक ने कहा कि इसके बाद वह गांव गए और हकीकत की जानकारी की तो सब बातें निकलकर सामने आईं। उसके बाद सीओ लल्लन सिंह से बातचीत हुई तो उन्होंने भी माना कि कुछ गलतियां हुई हैं। गांव वालों पर कार्रवाई समाप्त की जाएगी। बातचीत के बाद भी अधिकारियों ने दबाव बनाकर कई थानों की पुलिस गांव भेज दी और उसने वहां पर तांडव बचाकर 11 लोगों को पकड़ा। मारपीट करने के बाद सभी को जेल भेज दिया। जबकि नियमानुसार महिलाओं को रात में थाने में नहीं रोका जा सकता। इसके बाद भी पुलिस ने नियम कानून नहीं माना। विधायक ने कहा कि उनकी सेना के कर्नल से भी बात हुई है। सेना के लोग भी आए हुए हैं। अफसर इस मामले में संकीर्ण मानसिकता का परिचय देकर गांव वालों पर मुकदमों पर मुकदमे लादकर उन्हें अपराधी बनाने पर आमदा हैं। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर गांव वालों को पुलिस अत्याचार से न्याय नहीं मिला तो वह विधायक पद छोड़ देंगे। क्योंकि ऐसी विधायकी करने से क्या फायदा, जिससे जनता को न्याय न दिला पाएं। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विधायक के इस्तीफे की खबर से हड़कंप, एएसपी बिलसंडा पहुंचे
भाजपा विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा के इस्तीफा देने की चेतावनी का पता लगते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम एएसपी रोहित मिश्र बिलसंडा थाना पहुंच गए। जिन सिपाहियों से ग्रामीणों का विवाद हुआ था। उन्हें बुलाकर बातचीत की गई। 15 मिनट तक वह थाने में रूके रहे। इसके बाद बीसलपुर की तरफ निकल गए। बरेली से भी पुलिस अधिकारियों के पहुंचने की चर्चा पुलिस विभाग में होती रही।