{"_id":"592ef3254f1c1b1466bdaf0d","slug":"protest-against-loud-speaker-playing-in-religious-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने का विरोध
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 31 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर मुढ़िया गांव में विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना। निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्र के ग्राम मुढ़िया में स्थित एक धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाए जाने पर एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसे नई परंपरा बताते हुए शिकायत पुलिस से की गई। आरोप लगाया गया कि पिछले एक सप्ताह से लाउड स्पीकर लगाकर उसका प्रयोग किया जाने लगा है। जबकि दूसरे पक्ष ने लाउड स्पीकर पहले से लगा होने की बात कही। दोनों ओर से लोग जमा होना शुरू हो गए। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि तनाव की कोई स्थिति नहीं है। माहौल पूरी तरह से शांत है। मौके पर दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन