अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना से सुरक्षा कवच, अस्पताल आएं और अपने बच्चों को टीका लगवाएं
जिले में कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज का टीका शत-प्रतिशत हो चुका है। दूसरी डोज 90 प्रतिशत के करीब है। किशोर वर्ग में प्रथम डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत हो चुका है। दूसरी डोज 70 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों को लग चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए कोविड केस आना बंद हुआ तो उसके साथ ही टीकाकरण को लेकर लोगों की गंभीरता भी कम हो गई। लोग टीका लगवा तो रहे हैं लेकिन रफ्तार बहुत धीमी है। दूसरी तरफ कुछ लोग जागरूक भी हैं जो अपने बच्चों को अस्पताल ले जाकर टीके लगवा रहे हैं। अगर आप अपने पूरे परिवार के लिए कोरोना से बचाव का सुरक्षा चक्र अपनाना चाहते हैं तो खुद भी टीका लगवाएं और 12-14 वर्ष तक के अपने बच्चे को भी पास के सरकारी अस्पताल ले जाएं और टीका लगवाएं। इस बीच कुछ स्कूलों ने जागरूकता दिखाना शुरू कर दी है।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज का टीका शत-प्रतिशत हो चुका है। दूसरी डोज 90 प्रतिशत के करीब है। किशोर वर्ग में प्रथम डोज का टीकाकरण शत-प्रतिशत हो चुका है। दूसरी डोज 70 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों को लग चुकी है। इसके मुकाबले 12-14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बहुत कम है। बच्चों के टीकाकरण को लेकर उस तरह से प्रचार प्रसार नहीं हुुआ जैसे पूर्व में हो चुका है। किशोरों को टीका लगाने के लिए स्कूलों में शिविर लगे थे। 18 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों के लिए गांव-गांव टीमें भेजी गईं थीं।
सामाजिक संस्थाओं और धर्मगुरुओं की ओर से उस तरह की जागरूकता का कोई अभियान भी नहीं चला जैसा पल्स पोलियो अभियान के दौरान दिखता है। इस बीच 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए कुछ स्कूलों की ओर से पहल होना शुरू हो गई है। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में बच्चों के टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया। पहले दिन 58 बच्चों का टीकाकरण हुआ। इस मौके पर मंगलवार के लिए बच्चों का पंजीकरण कराया गया। प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने बताया कि बच्चों का ज्यादा से ज्यादा टीके लग सके इसलिए शिविर का आयोजन कराया है।
मेरा बाहर साल का बेटा है। काम की व्यस्तता के चलते अभी टीका लगवाने नहीं जा पाए हैं। अगले रविवार को टीका लगाने का प्रोग्राम बनाया है। सभी लोग अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं। - जगमान सिंह, बल्लभ नगर
मेरी दो बेटियां हैं। एक को टीका लग चुका है। दूसरी को जल्द टीका लगवाएंगे। बच्चे खुद ही कह रहे हैं कि उनको कोविड का टीका लगवाना है। बच्चे भी जागरूक हैं। - अल्पना, अशोक कॉलोनी
बारह साल का बेटा है। जैसे ही बच्चों का टीका लगना शुरू हुुआ तुरंत लगवा लिया। निर्धारित तिथि पर दूसरी डोज का टीका भी लगवा दूंगी। सभी मां जागरूक बनें और अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं। -नेहा भसीन, अशोक कॉलोनी
मेरा एक बेटा है उसे टीका लगवा चुकी हैं। अब स्कूल में सभी बच्चों को टीका लगवा रही हूं। अभिभावकों को भी सूचित कर रहे हैं कि वह भी अपने स्तर से टीका लगवा सकते हैं। - पूजा छाबड़ा, प्रधानाचार्य ज्ञान इंटर नेशनल
मेरी उम्र 12 वर्ष है। मैंने सीएचसी में कोरोना से बचाव का एक टीका लगवा लिया है। मैं सुरक्षा कवच हासिल कर चुका। मेरी उम्र के सभी बच्चों को टीका लगवा लेने चाहिए। -महेंद्रपाल राजपूत पुत्र राममूर्ति, मोहल्ला दुबे, बीसलपुर।
इनसे सीखिए, पूरे परिवार ने हासिल किया सुरक्षा चक्र
मैंने और मेरे परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना से बचाव के सभी टीके लगवा लिए हैं। अब मैं और मेरा पूरा परिवार कोरोना के मामले में पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है। मेरा सुझाव है कि जिन परिवारों ने अभी तक टीके नहीं लगवाए हैं, वे लोग अतिशीघ्र टीके लगवा लें। -अशोक शुक्ला, मोहल्ला शिवाजी नगर बीसलपुर।
90 फीसदी विद्यार्थियों ने लगवा लिए टीके
मेरे स्कूल के 90 फीसदी विद्यार्थियों ने कोरोना से बचाव के टीके लगवा लिए हैं। शेष 10 फीसदी विद्यार्थी भी जल्दी ही टीके लगवा लेंगे। मेरा अनुरोध हैं कि जिन स्कूलों में कोरोना का टीकाकरण कम हुआ है, उन स्कूलों के प्रबंधक को अतिशीघ्र पहल करनी चाहिए। -राजेश अग्रवाल, प्रबंधक कैम स्कालर्स स्कूल, बीसलपुर
एक भी विद्यार्थी के नहीं लगा टीका
मेरे स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं, जिनकी आयु 12 वर्ष से ऊपर है। मेरे स्कूल के एक भी विद्यार्थी के अभी तक कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगा है। सीएचसी अधीक्षक को पत्र भेजकर स्कूल में शिविर का आग्रह किया है।- रेहान चिश्ती, प्रधानाध्यापक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर।
12 से 14 साल के बच्चों के साथ सभी वर्गों का कोविड टीकाकरण चल रहा है। बाकी के मुकाबले बच्चों का टीकाकरण धीमा है। इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं टीकाकरण कम होने का कारण यह भी है। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण हो रहा है। अभिभावक वहां अपने बच्चों को लेकर जाएं और टीके लगवाएं। - डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
टीकाकरण को लेकर अभी कोई ऐसी मुहिम नहीं छेड़ी है। हां, अब जो भी लोग मंदिर में दर्शन करने आएंगे उनको ये संदेश जरूर दिया जाएगा कि अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं। हालांकि कोविड के दौरान लोगों को जागरूक करने की पहल होती रहीं हैं। - जयशंकर शर्मा लल्ला महंत, गौरी शंकर मंदिर

जगभान सिंह- फोटो : PILIBHIT

अशोक शुक्ला- फोटो : PILIBHIT

राजेश अग्रवाल- फोटो : PILIBHIT

रेहान चिश्ती- फोटो : PILIBHIT

डॉ. आलोक कुमार शर्मा- फोटो : PILIBHIT

नेहा भसीन- फोटो : PILIBHIT

पूजा छाबड़ा- फोटो : PILIBHIT

अल्पना छाबड़ा- फोटो : PILIBHIT

गोस्वामी मॉम्सप्राइड स्कूल में चल रहा टीकाकरण। संवाद- फोटो : PILIBHIT