{"_id":"7621be7b41350db38e6dd1d486b7d972","slug":"promise-charged-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफ करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर लगाया वादा खिलाफ करने का आरोप
पीलीभीत।
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामस्वरूप पार्क में अतिक्रमण अभियान के दौरान हटाए गए दुकानदारों ने
विज्ञापन
प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए पार्क में अनिश्चितकालीन धरना
शुरू कर दिया।
शहर के रामस्वरूप पार्क में बुधवार को चलाए अभियान के दौरान अतिक्रमण की जद में आए 35 खोखे/दुकानों को जेसीबी ने ढहा दिया था। इसमें कई दुकानदारों ने स्वत: ही अपने खोखे हटा लिए थे। इधर बृहस्पतिवार को तमाम दुकानदार रामस्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे दुकानदारों का कहना था कि सभी दुकानदार 27 जून को जिलाधिकारी कार्यालय गए थे। जहां एडीएम ने उन्हें ईद बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद प्रशासन ने एक जुलाई को आनन फानन में खोखो आदि को तोड़ दिया गया। जिससे उनका काफी नुकसान भी हुआ। कहा कि 35 दुकानों ने करीब 350 लोगों को भरणपोषण होता है। अब सभी बेरोजगार हो गए हैं। धरना देने वालों में राजीव सहगल, सलीम, नवी अहमद, अजीज अहमद, सुहैल, जावेद, कलीम, रजी, आमिर, बाबू, सोनू, नदीम, रफीक अहमद, मोहम्मद सरताज, जमाल, जकी, यासीन, साजिद, लईक, शफीक आदि शामिल रहे।