फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Programs held in pandals on the second day of Ganesh Mahotsav

Pilibhit News: गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पंडालों में हुए कार्यक्रम

Thu, 21 Sep 2023 11:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Programs held in pandals on the second day of Ganesh Mahotsav
शहर के श्री द्धारिकाधीश मंदिर में गणेश जी की पूजा अचैना करते श्रद्धालु ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन पंडालों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजते रहे।
गणेश महोत्सव के दूसरे दिन चूड़ी वाली गली में बेबी आदर्श मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोमनाथ सप्रे, लकी मिश्र, संजय पांडेय, विनीत शर्मा, पुनीत शर्मा, सौरभ गंगवार, निर्देश जैसवार, आयुष आदि उपस्थित रहे। यहां बृहस्पतिवार को खाटू श्याम दरबार का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा महाराष्ट्र एवं पीलीभीत मित्र मंडल की ओर से चौक बाजार में द्वारकाधीश मंदिर में बुधवार को देवी संपदा मंडल कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने श्री राधा कृष्ण नाम का पाठ किया। इस दौरान जीतू मराठा, अभिषेक वर्मा, दीपक सावंत, अविचल मिश्रा, प्रवीन अग्रवाल, दिनेश मराठा, नीलेश सावंत, शुभम पाटिल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार को साईं बाबा कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं कालिया मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आरंभ किया गया। इस मौके पर अजय शर्मा, कृष्णा शर्मा, राम रघुबीर गुप्ता,अनिता आदि उपस्थित रहे। अजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को रामायण पाठ का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को राजाबाग कॉलोनी में भी गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। पुरोहित नरेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की स्थापना कराई। हवन-पूजन के उपरांत भगवान गणेश को 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया। पूजन में रामवीर सिंह, रामकिशोर मिश्रा, अभिषेक, मयंक जोशी, सागर, शोभित राशि,मनोरमा, पूजा, आरती, संतोष, अनुज, नीतू सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed