फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Problems will be settled on priority basis.

समस्याओं प्राथमिकता के आधार पर होगा निस्तारण

Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Sat, 16 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Problems will be settled on priority basis.
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक रामसरन वर्मा का संबोधन
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होगा। जनता को मायूस होने की जरूरत नहीं है।
शनिवार नगर के बारह पत्थर रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जनता का शोषण किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता की एक-एक समस्या का स्थाई निस्तारण कराने की रणनीति बनाई है, जो पूरी तरह से लागू भी हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में निर्दोषों के विरुद्ध पुलिस में झूठे मुकदमे लिखवाए जाते थे, तभी पिछली सरकारों का अंत हो गया और भाजपा सत्तारूढ़ हो गई। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में बीसलपुर नगर, बिलसंडा, टिकरी, मधवापुर और ईंटगांव आदि इलाकों में पार्टी के कार्यालय खोल दिए गए हैं। इन कार्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता तैनात कर दिए गए है, जो जनता की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। सम्मेलन में भाजपा के मंडल अध्यक्ष डॉ. रामसेवक शर्मा, नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल, शरदपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, कृष्णपाल शर्मा, विवेक वर्मा, महिपाल गंगवार, संजीव गंगवार, बुद्धसेन गंगवार, बाबूराम गंगवार, श्रीकृष्ण गंगवार, श्रीनिवासी दीक्षित, सुशील मिश्रा, पदम त्रिगुणायत, रामसरन बाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, संजीव नाथ अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शारदा चंद्र श्रीवास्तव, रितेश अग्रवाल, राहुल बाल्मीकि, राजगोपाल और हर्षित शर्मा आदि वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. रामसेवक ने और संचालन अमित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विधायक ने पार्टी के नगर कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनने के लिए तैनात किए पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  

चोरों ने उड़ाई एक लाख की संपत्ति
चुर्रासकतपुर। पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव किशनी के एक ग्रामीण के घर से चोरों ने शुक्रवार की रात लगभग एक लाख की संपत्ति चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  
विज्ञापन

पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव किशनी निवासी रामबहादुर गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उनके घर के सभी लोग गर्मी के कारण आंगन में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने कमरे की पीछे की दीवार में नकब लगाकर भीतर प्रवेश किया। उसके बाद चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये और जेवर समेत लगभग एक लाख की संपत्ति चुरा ली। घर के लोग शनिवार को सुबह जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग एक लाख रुपये है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि कोतवाली में अभी तहरीर नहीं आई है। यदि चुर्रासकतपुर चौकी में तहरीर पहुंची होगी तो तहरीर कोतवाली में मंगा ली जाएगी और रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। इसके अलावा गांव अभयपुर चैना नकटी के प्राथमिक विद्यालय भवन की छत पर लगा पैनल शुक्रवार की रात चोरी हो गया। प्रधानाध्यापक इकबाल अहमद शनिवार को जब विद्यालय पहुंचे तब उन्हें पैनल चोरी की जानकारी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने मेला कमेटी को भेजा नोटिस 
बीसलपुर। कोतवाल मनोज त्यागी ने मेला कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर दुबे को नोटिस भेजकर मेले की अनुमति एसडीएम से लेने को कहा है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि मेला कमेटी ने 16 सितंबर से वार्षिक रामलीला मेला शुरू करा दिया है, लेकिन मेला कराने की अनुमति अभी तक एसडीएम जेपी चौहान से नहीं ली है। नियमानुसार एसडीएम से अनुमति लेने के बाद ही मेला शुरू होना चाहिए। कोतवाल ने मेला कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस भेजकर मेला कराने की अनुमति एसडीएम से लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed