{"_id":"2abaa982a3b825c25551f91d90566550","slug":"prissonar-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता की हार्टअटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता की हार्टअटैक से मौत
Bisalpur
Updated Sat, 18 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेवा में पैरोल पर छूटे जानलेवा हमले के सजायाफ्ता गांव महादेवा निवासी 48 वर्षीय आजाद की हार्टअटैक से मौत हो गई। चुर्रा पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम सिंह यादव ने बताया कि मृतक आजाद को जानलेवा हमले के एक मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस समय वह पैरोल पर चल रहा था। जिसे 16 जुलाई को दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के लोगों ने उसे बरेली के एक अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 17 जुलाई को घर वालों ने शव की अंत्येष्टि कर दी है।
विज्ञापन