फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Principals and teachers will monitor schools to prevent theft.

Pilibhit News: स्कूलों में चोरी रोकने के लिए प्रधानाचार्य व शिक्षक करेंगे निगरानी

Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Principals and teachers will monitor schools to prevent theft.
पीलीभीत। छुट्टी के दौरान स्कूलों में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्रधानाचार्य व शिक्षक समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

गर्मी के चलते इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में स्कूल लंबे समय के लिए बंद हो गए। पिछले वर्ष गर्मी की छुट्टी में जिले के अलग-अलग स्थानों पर करीब 50 अधिक स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। ऐसे में विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार हुई गर्मियों की छुट्टियों को लेकर अफसरों की ओर से निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रधानाचार्य व शिक्षक समय-समय पर अपने विद्यालयों की स्थिति का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही विद्यालय के आस-पास रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी दें, जिससे किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके। बीएसए रोशनी यादव ने बताया कि स्कूलों में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर सभी निर्देश दिए गए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को किसी तरह का कोई नुकसान न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed