{"_id":"6a0a1c712f120afd9c071e7c","slug":"principal-arrested-and-suspended-for-molesting-a-nine-year-old-student-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159741-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौ वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौ वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार, हुआ निलंबित
विज्ञापन
गजरौला। विकासखंड मरौरी क्षेत्र के गांव दियूनी बहादुरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा से 14 मई को छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने प्रधानाचार्य मोहनस्वरूप को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बीएसए रोशनी सिंह ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर मामले की जांच शुरू करा दी।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य मोहनस्वरूप ने नौ वर्षीय छात्रा के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें कीं। घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।
मामला सामने आते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और आरोपी उसके खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को मामला बीएसए रोशनी सिंह के संज्ञान में आया। इस पर उन्होंने मरौरी के खंड शिक्षा अधिकारी से प्रारंभिक जांच कराई। प्रथम दृष्ट्या मामला सही पाए जाने पर आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी गई। रविवार शाम पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य मोहनस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
--
पहले भी तीन से चार छात्राओं से छेड़खानी का लग चुका है आरोप
पीड़िता छात्रा के रिश्ते के चाचा की ओर से थाने में दी गई तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पूर्व में भी तीन-चार छात्राओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोहनस्वरूप मूल रूप से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फूटा कुआं का निवासी है। वर्तमान में सुनगढ़ी क्षेत्र की रामवाटिका कॉलोनी में रह रहा है।