{"_id":"6610521e49affbf17205ca36","slug":"prime-ministers-meeting-district-will-remain-no-flying-zone-for-three-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114373-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा : तीन दिन जिला रहेगा नो फ्लाइंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा : तीन दिन जिला रहेगा नो फ्लाइंग जोन
विज्ञापन
- नौ अप्रैल को प्रस्तावित हैं शहर में प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा
- सुरक्षा को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नौ अप्रैल को शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सभा के समय कोई पतंग, गुब्बारा और ड्रोन के जरिये विरोध न जता दे, प्रशासन इसको लेकर सतर्क है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने सात से नौ अप्रैल तक जिले को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
नौ अप्रैल को प्रस्तावित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। नेपाल और उत्तराखंड सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र को संवेदनशील माना जा रहा है। विरोध होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ऐसे में गुब्बारा, ड्रोन और पतंग से भी लोग विरोध जता सकते है। चुनावी सभा की सुरक्षा को लेकर सात से नौ अप्रैल तक तीन दिन जिला नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। इन दिनों आसमान में कुछ भी नहीं उड़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
.......
तैयार होने लगा हेलीपैड
प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के साथ दो अन्य हेलीकाॅप्टर भी आएंगे। इसको लेकर मोमीनगंज में हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के हेलीकाॅप्टर के लिए पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया जाएगा। मोमीनगंज में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त और आईजी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। शुक्रवार को लोनिवि के अधिकारियों की वहां पर ड्यूटी लगाई गई है। तीन अधिकारियों की मौजूदगी में काम को पूरा किया जा रहा है।
--
एसपीजी ने जिले में पहुंचकर देखा सभा स्थल
शुक्रवार को एसपीजी की टीम भी पीलीभीत पहुंची। एसपीजी के अधिकारियों ने डीएम-एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को फाइनल किया गया है। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक की दूरी लगभग तीन किलोमीटर हैं। प्रधानमंत्री हेलीपैड से कार्यक्रम तक फ्लीट से पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में एसपीजी के आने के बाद अब तेजी आ गई है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।