{"_id":"65ba414f99f6470de20eb453","slug":"preparations-started-for-madrasa-board-exam-501-candidates-will-appear-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111409-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए शुरू हुई तैयारी, 501 परीक्षार्थी हाेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए शुरू हुई तैयारी, 501 परीक्षार्थी हाेंगे शामिल
विज्ञापन
फरवरी के दूसरे सप्ताह में परीक्षा होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपी बोर्ड के साथ ही फरवरी में मदरसा बोर्ड की भी परीक्षा आरंभ होगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 501 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड के साथ ही मदरसा बोर्ड की परीक्षा को लेकर भी अधिकारियों ने तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसकी परीक्षा भी फरवरी में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है। वहीं इस बार परीक्षा में 501 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए पूरे जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया जाएगा। इनकी तैनाती परीक्षा की तिथि स्पष्ट होते ही की जाएगी। हर केंद्र पर दो मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। परीक्षा कोे लेकर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों और फर्नीचर की व्यवस्था ठीक कराने के लिए कहा गया है।