फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations for the passing out parade are in full swing; the SP inspected the rehearsal.

Pilibhit News: पासिंग आउट परेड की तैयारियां तेज एसपी ने रिहर्सल का लिया जायजा

Sat, 25 Apr 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the passing out parade are in full swing; the SP inspected the rehearsal.
पीलीभीत। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने रिहर्सल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की विभिन्न टुकड़ियों की चाल, अनुशासन, समन्वय और प्रस्तुति को बारीकी से परखा। रिक्रूट आरक्षियों के कदमताल, पंक्तिबद्धता और परेड संचालन की व्यवस्थाओं को भी देखा गया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों की मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परेड में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही परेड मैदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य तैयारियों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सुधार करने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरक्षियों को परेड के दौरान शारीरिक दक्षता, एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी और कहा कि पासिंग आउट परेड गरिमामय व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होनी चाहिए। इस दौरान एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed