फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Preparations begin for the Chief Minister's possible visit

Pilibhit News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू

Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the Chief Minister's possible visit
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसी माह के अंत में पीलीभीत आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां की गई थीं, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था।
विज्ञापन

अब एक बार फिर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर अभी मुख्यमंत्री के दौरे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 28 या 29 जून को उनका कार्यक्रम तय हो सकता है। इसी संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed