फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pregnant women ultrasound will be free for four days in a month at 20 centers in Pilibhit

UP News: महीने में चार दिन निशुल्क होंगे गर्भवती के अल्ट्रासाउंड, इस जिले में 20 केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

Sat, 17 Jun 2023 05:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 05:21 AM IST
सार

गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर है। अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उन्हें रुपये खर्च नहीं करने पड़ेगा।  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीलीभीत में 20 केंद्रों का चयन किया गया, जिन पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
pregnant women ultrasound will be free for four days in a month at 20 centers in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) को शुरू हुए एक महीना बीत गया है। पीलीभीत जिले में पहले सिर्फ तीन निजी केद्रों का चयन किया गया था। जहां गर्भवती महिलाओं को महीने में एक दिन मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब महीने की एक व नौ, 16 और 24 तारीख को 20 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को गर्भ ठहरने की दूसरी तिमाही से अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। इसकी सुविधा अब तक जिला अस्पताल में ही यह सुविधा निशुल्क मुहैया थी। ऐसे में महिलाओं को अक्सर अल्ट्रासाउंड के लिए रुपये खर्च करने पड़ते थे। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाकर अपना अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंसानियत: सड़क पर लहूलुहान पड़े थे दंपती और मासूम, SDM ने कार से भिजवाया अस्पताल, खुद राहगीर की बाइक से गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महीने की चार तारीखों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड होगा। इसके लिए 20 केंद्रों को चयनित किया गया है। सीएमओ डॉ आलोक शर्मा ने बताया कि इसके लिए आवश्यक है कि महिलाओं के पास किसी भी सरकारी अस्पताल, सीएचसी, जिला अस्पताल या पीएचसी के चिकित्सक की ओर से अल्ट्रासाउंड लिखा हुआ पर्चा हो, तभी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

इन जगहों पर होंगे मुफ्त अल्ट्रासाउंड

पीलीभीत में अनुज नर्सिंग होम, नारायण हॉस्पिटल, मैकूलाल वीरेन्द्र नाथ हास्पिटल, सचान नर्सिंग होम, संजीवनी हॉस्पिटल, सत्यम अल्ट्रासाउंड, जीवनरेखा डायग्नोस्टिक, वैभव कलर डॉपलर, ओजस्वी डायग्नोस्टिक, सूर्या डायग्नोस्टिक, धनवंतरि हॉस्पिटल। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

बीसलपुर में निदान अल्ट्रासाउंड सेंटर, शंखधर अल्ट्रासाउंड, आरके डायग्नोस्टिक, डॉ राजेश हेल्थ केयर सेंटरपूरनपुर में ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर, राजकिरण नर्सिंग होम, सेठ अल्ट्रासाउंड सेंटर बिलसंडा और अमरिया में बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर और गरिमा अल्ट्रासाउंड सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed