फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply to 6,000 consumers disrupted for three hours, causing inconvenience

Pilibhit News: छह हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति तीन घंटे गुल, हुई परेशानी

Thu, 02 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 6,000 consumers disrupted for three hours, causing inconvenience
शहर में एसपी आवास के पीछे लगे खंभे पर काम करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। शहर के अलग-अलग मोहल्लों के छह हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी शहर के अधिकांश मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में रोजाना फॉल्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। अलग-अलग इलाकों में हो रहे फॉल्ट से रोजाना करीब दो से तीन हजार उपभोक्ता परेशान हो रहे है। बुधवार की देर रात शुरू हुए बिजली फॉल्ट बृहस्पतिवार की देर शाम तक चलते रहे। ऐसे में बुधवार की रात करीब 11:30 बजे बेनहर फीडर पर लगे ट्रांसफाॅर्मर पर तकनीकी समस्या आने से यहां की आपूर्ति प्रभावित रही। इससे आवास विकास, यशवंतरी देवी सहित इसके आसपास का इलाका प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला खकरा और शरीफ खां की ओर भी समस्या आने पर यहां की आपूर्ति बाधित रही। वहीं एसपी आवास के पीछे रखे ट्रांसफाॅर्मर की एमसीबी काफी लंबे समय से खराब है। इससे यहां पर लगातार कई दिनों से समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह से ही बिजली फॉल्ट और कटौती का खेल शुरू हो गया। इसमें अग्रवाल सभा, खैरुल्ला शाह, खकरा में वर्फ वाली गली, आवास विकास के बी ब्लॉक, छोटी मार्केट, आईटीआई कॉलेज के पास, एकता नगर में गली नंबर पांच, साईं मंदिर के पास, मोहल्ला मलिक मोहम्मद, एकता नगर, रामबिहार, साईं धाम सहित अन्य इलाकों में बिजली फॉल्ट और कटौती की समस्या से करीब तीन हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ जगहों पर फॉल्ट हुए थे। सूचना के बाद टीम को भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed