फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power supply remained disrupted for hours due to faults and power outages.

Pilibhit News: फॉल्ट व कटौती की समस्या से घंटों गुल रही बिजली आपूर्ति

Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for hours due to faults and power outages.
शहर में बिजली फॉल्ट सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या से शहर के अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में लगातार हो रहे फॉल्ट का स्थायी समाधान न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम से ही शहर में बिजली फॉल्ट और कटौती का सिलसिला शुरू हो गया। रात भर शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट की सूचना पर विद्युत निगम की टीमें यहां-वहां दौड़ती रहीं। इससे शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस, मोहल्ला अशरफ, आवास विकास, चौक बाजार, बेलो वाला चौराहा, आर्य समाज मंदिर के पास, रामबिहार कॉलोनी, एकता नगर, शेखचांद, निरंजनकुंज, लाल रोड, खुशीमल, जनेश्वर गौटिया, साईं धाम कॉलोनी आदि इलाकों में फॉल्ट होने से यहां के उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को शहर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, एकता नगर, मोहल्ला डालचंद, अग्रवाल सभा, सेंट्रल बैंक पास, मोहल्ला मलिक मोहम्मद, ग्रीन सिटी, बाजार गेट, कांशीराम कॉलोनी, तिरुपति गोल्डन आदि कॉलोनियों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट फॉल्ट आए थे। सूचना पर टीम को भेजकर उन्हें सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed