{"_id":"693b0a0982853b32cb048aba","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-149678-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चित्रकला प्रतियोगिता में नैना और रिया ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चित्रकला प्रतियोगिता में नैना और रिया ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Thu, 11 Dec 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभाग। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। समाधान विकास समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज इंटर में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें नैना और रिया कश्यप ने बाजी मारी।
कार्यक्रम संयोजक गुंजन देवी ने बताया कि मानवाधिकार दिवस दुनिया भर में प्रत्येक व्यक्ति के जन्मसिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करने का अवसर है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन देवी ने कहा कि सुरक्षा भोजन, शिक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता यह सब हमारे दैनिक जीवन के अनिवार्य अधिकार हैं। उन्होंने छात्राओं को संकल्प दिलाया। समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि मानवाधिकार हमारी रोजमर्रा की जरूरतें हैं जो दैनिक जीवन में मानवाधिकार के महत्व पर जोर देती हैं। यह स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता जैसे अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता को उजागर करता है। संवाद