{"_id":"695aa8cb94b12ea5550af2d1","slug":"positive-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-151201-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्लेटफार्म नंबर एक तक सीमित रहा डीआरएम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्लेटफार्म नंबर एक तक सीमित रहा डीआरएम का निरीक्षण
Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अफसरों के साथ निरीक्षण करती डीआरएम वीणा सिन्हा। संवाद
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखने पहुंची डीआरएम का निरीक्षण सिर्फ प्लेटफार्म नंबर एक तक सीमित रहा। प्लेटफार्म क्षेत्र में कुछ देर तक जायजा लेने के बाद डीआरएम रवाना हो गईं। जबकि रेलवे स्टेशन पर अन्य प्लेटफार्म पर अव्यवस्थाएं यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत काम किया जा रहा है। काम को बेहतर ढंग से कराए जाने के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर हो रहे काम के चलते स्टेशन परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। रेलवे स्टेशन के बाहर जगह-जगह जलभराव की स्थिति रहती है। इसको लेकर समय-समय पर इसका प्रबंध कराए जाने के निर्देश दिए जा जाते है। प्लेटफार्म पर हो रहे काम में नियमों की अनदेखी कर कार्य कराया जा रहा है। बिना सेफ्टी किट के मजदूर वहां काम रहे हैं। इस सबके बीच रविवार को इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान परिसर में घूमकर व्यवस्थाएं तो देखीं लेकिन वह सिर्फ प्लेटफार्म नंबर एक पर ही जायजा लेकर लौट गईं। जबकि लंबे समय से परिसर क्षेत्र में फैली अव्यवस्थाओं पर डीआरएम की नजर नहीं गई। साथ में मौजूद अन्य अफसरों ने सबकुछ ठीक बताकर निरीक्षण पूरा करा दिया। इधर परिसर में मौजूद कुछ यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर बने शौचालय पर रुपये वसूले जाने की बात भी कहते दिखाई दिए।
विज्ञापन
अफसरों के आते ही मुख्य गेट से हटवाए ई-रिक्शा
-अफसरों का निरीक्षण हमेशा जानकारी में दिया जाता है। रविवार को जब डीआरएम वीणा सिन्हा निरीक्षण के लिए पहुंचीं तो अफसरों को पहले से ही जानकारी लग गई। ऐसे में कई व्यवस्थाओं को पहले से ही सही कर लिया। रेलवे स्टेशन गेट पर ई-रिक्शों की वजह से लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है। अफसरों की जानकारी पर उन्हें वहां से पहले ही हटा दिया गया।