फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Positive news in district.

Pilibhit News: पिपरिया संतोष में टेंट सिटी बनने का रास्ता साफ, सैलानियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Tue, 23 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 23 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
पीलीभीत। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की गई है। कलीनगर क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में प्रस्तावित टेंट सिटी को शासन से मंजूरी मिल गई है। अब पर्यटन विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण कर जमीन के हस्तानांतरण की प्रक्रिया पूरी करेगी। टेंट सिटी विकसित होने के बाद यहां सैलानियों को होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन

जिले की पहचान बने पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में हर साल सात माह तक पर्यटन सत्र चलता है। इस दौरान देश और विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। जंगल की खूबसूरती और बाघों के दीदार की संभावना अधिक होने के कारण यहां की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। पर्यटक चूका बीच और सप्तसरोवर की हटों, जंगल के गेस्टहाउस और होम स्टे में रुकते हैं लेकिन सैलानियों की बढ़ती संख्या के सामने ठहरने की जगह अक्सर कम पड़ जाती है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए टेंट सिटी की योजना शुरू की गई थी। पूर्व में पर्यटन विभाग की टीम ने पिपरिया संतोष गांव का दौरा किया था। यहां सिंचाई विभाग की करीब 10 एकड़ से अधिक खाली पड़ी भूमि को टेंट सिटी के लिए चिह्नित किया गया। इसके बाद विभागीय पत्राचार और जिला प्रशासन की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद शासन से टेंंट सिटी विकसित करने को मंजूरी दे दी है। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि करीब 15 हेक्टेयर जमीन पर टेंट सिटी विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। अब पर्यटन विभाग के अफसर यहां आकर सिंचाई विभाग से संबंधित जमीन को हस्तानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद टेंट सिटी विकसित करने का रास्ता साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोगों का कहना है कि टेंट सिटी बनने के बाद जिला राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभरेगा। स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। सैलानियों को ठहरने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
चूका बीच में थारू, बंबू और ट्री हट में ठहरते हैं पर्यटक
पीटीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई खूबसूरत हटें बनाई गई हैं। इसमें थारू, बंबू और ट्री हट शामिल हैं। इन हटों की पर्यटन विभाग की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच की सुंदरता को पसंद करने वाले सैलानी इन हटों में रुकते हैं।

सप्तसरोवर में पिछले सत्र से ठहरने की व्यवस्था जारी
पर्यटन सत्र के दौरान घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बराही रेंज में बने सप्तसरोवर में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसमें चार हट बनाई गई हैं। दो लकड़ी की हट और दो टेंट हट बनाई गई हैं। यहां आने वाले वाले पर्यटक ऑफलाइन बुकिंग कराकर इन हटों में ठहर सकते हैं। हटों की दर अलग-अगल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed