फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

पिता का सपना साकार कर शाने अली राजनीति में आते तो देता साथ

Sat, 14 Aug 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के दामाद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति मोहम्मद आरिफ ने ससुर की राजनीति विरासत पर दावा ठोकते हुए कहा की सदर विधानसभा से सपा उन्हें ही टिकट देगी। कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का सपना अपने पुत्र शाने अली को डॉक्टर बनाना था। मगर उनकी मौत के बाद शाने अली ने वह सपना अधूरा छोड़ दिया है। पिता का सपना पूरा करने के बाद अगर शाने अली राजनीति में आते, तो बड़े भाई की हैसियत से मैं उनका साथ देता। जबकि हमें राजनीति में वह आगे बढ़ता देखना चाहते थे। इससे लिए सदर विधानसभा से टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोहम्मद आरिफ ने कहा कि सपा को 1998 में ज्वॉइन किया था। इसके बाद लगातार पार्टी में वफादारी से काम कर रहे है। पार्टी के सभी आंदोलनों में प्रतिभाग किया। 2005 में पीलीभीत आया। इसके बाद 2006 में पूर्व कैबिनेट की पुत्री रुकैय्या से शादी हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री (ससुर) अपनी पुत्री रुकैय्या और दामाद को राजनीति में आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। रुकैय्या जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुनी गई थीं। हमने भी पार्टी में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कोरोना संक्रमण के दौरान ससुर (पूर्व कैबिनेट मंत्री) और उनकी पत्नी को मौत हो गई। जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री अपने पुत्र (शाने अली) को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे। मगर क्या परिस्थितियां रहीं कि शाने अली ने पिता का सपना पूरा करने के बजाय, राजनीति में कदम रख दिया है। हम आज भी परिवार के साथ हैं और हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गईं हैं। अगर वह डॉक्टर बनने के बाद राजनीति में आते, तो उनका पूरा समर्थन किया जाता। पार्टी में वफादारी से काम किया है। इससे सदर विधानसभा से टिकट भी पार्टी हमें देगी। इससे लिए पार्टी हाईकमान को टिकट के लिए आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed