{"_id":"60159eb68ebc3e2c3d40bdef","slug":"political-pilibhit-news-bly435533799","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यालय गेट पर लिखे पुराने जिलाध्यक्ष के नाम पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यालय गेट पर लिखे पुराने जिलाध्यक्ष के नाम पर पोती कालिख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के नए जिलाध्यक्ष के तौर पर जगदेव सिंह जग्गा और महासचिव पद पर यूसुफ कादरी के नाम की घोषणा कर दी गई थी। इसी के बाद से पार्टी में हलचल बढ़ गई थी। गुटबाजी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसी बीच अब एक खुराफात से मामला और तूल पकड़ गया है। सपा कार्यालय के गेट पर लिखे पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम पर किसी ने कालिख पोत दी। इसकी कोई शिकायत तो नहीं की गई। मगर कुछ कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है।
लोकसभा चुनाव के बाद सपा की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। करीब दो साल बाद शुक्रवार जिलाध्यक्ष और महासचिव पद पर युवा चेहरों की घोषणा कर दी गई थी। इसी के बाद से पार्टी के एक खेमे में हलचल बढ़ गई थी। इसे भी दो दिग्गज नेताओं के बीच चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जाने लगा था। देर रात किसी ने नकटादाना चौराहा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर लिखे पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम पर कालिख पोत दी। शनिवार सुबह कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो इसे लेकर रोष जताया गया। हालांकि किसी ने कोई शिकायत नहीं की। न ही हरकत करने वाले का पता लग सका। उधर, नए जिलाध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का भी इजहार किया था। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के नाम पर कालिख पोतने की घटना शर्मनाक है। इसे वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।