फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   political

अब न कांग्रेस, न बसपा, अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी सपा 15-30-47

Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
political
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में दूसरे दलों से गठबंधन के प्रयोग सफल नहीं रहे हैं। इसलिए वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव सपा अकेले दम पर लड़ेगी। भाजपा सरकार से तंग आ चुकी जनता अबकी बार सपा की सरकार बनवाएगी। नफरत की राजनीति लंबे समय तक नहीं टिकती। उसका अंत करीब है।
विज्ञापन

बसपा नेताओं को शामिल करने के समारोह में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीएए और एनआरसी लाकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। मगर, सरकार का ध्यान जनता से जुड़ी इन समस्याओं पर न होकर संप्रदायवाद फैलाकर देश को तोड़ने पर है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा सीएए और एनआसी का पुरजोर विरोध कर रही है। आगे भी इस तरह का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता भी भाजपा के खिलाफ है। मगर, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का आंदोलन सत्ता के बल पर दबाना चाहते हैं। कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद, हेमराज वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

संवैधानिक भाषा नहीं बोल रहे सीएम योगी
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वह नफरत फैलाने वाली है और लोकतंत्र के हित में नहीं है। इससे समाज का तानाबाना बिगड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते समय संविधान की शपथ ली, लेकिन अब उसका पालन नहीं कर रहे। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी व्यवस्था ही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकती है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के विलय के बारे में कहा कि जो भी अखिलेश यादव को नेता मानेगा, उन सबका सपा में स्वागत है। इससे पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का पीलीभीत पहुंचने पर सपाइयों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed