Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Political news in district.

Pilibhit News: वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में गणना प्रपत्र की फिक्र

Thu, 04 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 04 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
ब्लॉक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सूचना विभाग
पीलीभीत। गांव और परिवार से दूर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर फिक्रमंद हैं। मतदाता सूची में नाम और मतदान उनकी प्राथमिकता है। बच्चों ने भले ही उन्हें फार्म भरने को नहीं कहा, लेकिन वे खुद ही गांव जाकर गणना प्रपत्र भर और जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से गांव बरहा में संंचालित वृद्धाश्रम में इस समय 18 बुजुर्ग (महिला-पुरुष) रह रहे हैं। इनमें 13 महिलाएं हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वृद्धाश्रम में कई महिलाएं एसआईआर फार्म भरने की चर्चा कर रही थीं। पूछने पर पता चला कि कई बुजुर्ग गणना प्रपत्र भरने और जमा करने को अपने गांव गए हैं। इसी समय बुजुर्ग माला गांव से वापस वृद्धाश्रम पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र जमा कर आए हैं। लंबे समय से वृद्धाश्रम में रह रही विद्यावती भी गांंव जाकर फार्म भरने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि गांव से बेटे ने इस संबंंध में कोई जानकारी नहीं दी मगर फार्म भरना जरूरी हैै। एक-दो दिन में गांव जाकर फार्म जमा करेंगी। राजकुमार ने भी एक-दो दिन में गणना प्रपत्र जमा करने की बात कही।
विज्ञापन


गणना प्रपत्र भरने और जमा करने गए 35 बुजुर्ग
बरखेड़ा के मचवाखेड़ा में संचालित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में रहने वाले 35 बुजुर्ग गणना प्रपत्र भरने और जमा करने अपने-अपने घरों को गए हैं। मैनेजर लक्ष्मी ने बताया कि बुजुर्ग फॅार्म भरकर वापस भी आने लगे हैं। इस समय वृद्धाश्रम में 56 बुजुर्ग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के परिजनों ने उन्हें फॉर्म भरने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मरौरी और ललौरीखेड़ा में एसआईआर का किया निरीक्षण



पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को मरौरी और ललौरीखेड़ा ब्लॉक में पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ से एसआईआर से संबंधित आने वाली समस्याओं की जानकारी की। इसके साथ ही वहां मौजूद अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। संवाद

एसडीएम ने परखी एसआईआर कार्यों की स्थिति
बीसलपुर। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को भी दुबे प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर चल रहे एसआईआर के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अपेक्षित गति से काम होता हुआ मिला। एसडीएम ने बताया कि नगर में एसआईआर के कार्य का सभी सातों टीमें नियमित रूप से सत्यापन कर रही हैं। राजस्व विभाग का एक कर्मचारी नगर के बाजार में माइक से लोगों से एसआईआर से संबंधित प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। संवाद

ब्लॉक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सूचना विभाग

ब्लॉक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सूचना विभाग

ब्लॉक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सूचना विभाग

ब्लॉक में एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेंद्र सिंह। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed