{"_id":"6696611206c7a187820438c0","slug":"police-stopped-the-funeral-taking-place-in-the-populated-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119513-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस ने आबादी में होने जा रहे अंतिम संस्कार को रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस ने आबादी में होने जा रहे अंतिम संस्कार को रुकवाया
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव बौनी के अंत्येष्टि स्थल में पानी भरा होने के कारण आबादी के भीतर होने जा रहे शव के अंतिम संस्कार को कोतवाली पुलिस ने रुकवा दिया।
गांव में मंगलवार को सुबह एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने आबादी के भीतर ही शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन वे अंत्येष्टि पर अड़े रहे। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों में काफी नोकझोंक भी हुई।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। पुलिस ने उन लोगों को अपने खेत में शव का अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया। साथ ही चेताया कि यदि उन लोगों ने आबादी के भीतर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
पुलिस की सख्ती के बाद उन लोगों ने अपने खेत में ही शव का अंतिम संस्कार किया। इस बात की पुष्टि कोतवाल अशोक पाल ने भी की। संवाद