फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police

भीड़ घायल को अस्पताल ले जाने लगी तो रोकने लगा सिपाही, बोला..पहले थाने चलो

Tue, 18 Feb 2020 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
police
पीलीभीत। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल युवक को अस्पताल के बजाय सिपाही पहले थाने ले जाने की जिद पर अड़ गया। पब्लिक ने हालत गंभीर बताते हुए गुजारिश की, फिर भी सिपाही नहीं माना। हालांकि बाद में थाने से पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। भीड़ ने ट्रैक्टर ट्रॉली और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय विष्णु कुमार रेलवे स्टेशन तिराहा के पास फल का ठेला लगाते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे रोज की तरह रेलवे स्टेशन तिराहा पर थे। वह लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच एलएच चीनी मिल में गन्ना उतारकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने विष्णु कुमार को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का एक पहिया उसके पेट पर चढ़ गया। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली रोककर भागने लगा। शोर सुनकर काफी लोग जमा हो गए। उन्होंने चालक को कुछ ही दूर से पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे कर विष्णु को बाहर निकाला। चालक को पकड़कर भीड़ हंगामा करने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस की गश्ती बाइक पवन मोबाइल नंबर सात पर तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंच गए। पब्लिक के लोग घायल को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच एक सिपाही ने उनको रोक दिया। कहा पहले थाने चलना होगा..फिर वहां से इलाज को भिजवाया जाएगा। कई लोगों ने इसका विरोध किया। इलाज में देरी का भी हवाला दिया, मगर सिपाही नहीं माना। इसी बीच थाना सुनगढ़ी से अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने लोगों से बातचीत की और फिर घायल को सीधे अस्पताल भिजवा दिया। पीछे से पुलिस उसके मेडिकल परीक्षण से जुड़े कागजात लेकर पहुंच गई। चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस थाने चली गई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद घायल को अस्पताल भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed