फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   police man transfer

शिकायत करने वाले दरोगा को थाने से हटाने को भेजा नेपाल सीमा पर

Sat, 25 Apr 2020 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
police man transfer
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान हुई अभद्रता के बाद दरोगा की ओर से दी गई तहरीर पर 72 घंटे बाद भी कार्रवाई तो दूर, अब तक मामले की जांच भी शुरू नहीं हो सकी है। उधर इंस्पेक्टर और दरोगा के बीच चल रही खींचतान से विभाग की फजीहत बचाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से दरोगा को नेपाल सीमा पर निगरानी के लिए बनाई गई टीम में शामिल कर वहीं उसकी ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

एसएसआई सुनगढ़ी सतीश चंद बाजपेई ने अपने ही थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि छतरी चौराहा पर लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान सोमवार शाम नौगवां पकड़िया गांव के एक व्यक्ति ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बाद में जब कार रोकी गई तो चालक ने गाली गलौज कर धमकाया। उनकी तहरीर पर संदेह जताते हुए इंस्पेक्टर अतर सिंह ने कार्रवाई नहीं की थी। दरोगा ने एसपी-एएसपी को भी पूरी बात बताई। इसके बाद भी अब तक फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। न ही दरोगा और कार सवार के बीच विवाद को लेकर इंस्पेक्टर द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब तलाशा जा सका है। इंस्पेक्टर-दरोगा के बीच शुरू हुई खींचतान से पुलिस की फजीहत हो रही थी। ऐसे में मामला दबाने के लिए अधिकारियों ने दरोगा को नेपाल सीमा की निगरानी के लिए गठित की गई स्पेशल टीम में शामिल कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को दरोगा की सुनगढ़ी थाने से रवानगी नहीं हुई। पूरे मामले में अधिकारी कुछ बोलने से भी कतरा रहे हैं। उधर, पुलिस लाइन में चल रहे इंस्पेक्टर नरेश कश्यप को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed