फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police issued red notices to eight thousand people

पुलिस आठ हजार लोगों को लाल नोटिस थमाए

Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police issued red notices to eight thousand people
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में आठ हजार लोगों के नाम लाल नोटिस जारी किए हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लोग हैं। दूसरे नंबर पर सदर क्षेत्र है। बरखेड़ा तीसरे स्थान पर है। सबसे कम लाल नोटिस बीसलपुर क्षेत्र में दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। इसके बाद भी खुराफातियों पर नजर रखने के लिए लाल नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में आठ हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी को लाल नोटिस दिए गए हैं। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा लाल कार्ड पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में दिए गए हैं। इस विधानसभा में पूरनपुर कोतवाली, सेहरामऊ उत्तरी, हजारा और माधोटांडा थाने हैं। इसके अलावा दियोरिया कोतवाल, गजरौला और न्यूरिया थानों का बॉर्डर क्षेत्र है। पूरनपुर कोतवाली को एक हजार, हजारा थाने को 400, माधोटांडा 500 और सेहरामऊ उत्तरी थाने को 800 कार्ड दिए गए हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों थानों में तीन हजार लोगों को शांतिभंग की आशंका है। पीलीभीत विधानभा क्षेत्र में 2500 कार्ड जारी किए गए। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1300 और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1200 रेड कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

क्या है पुलिस का लाल नोटिस
मतदान के दौरान जहां बवाल की आशंका है पुलिस उन स्थानों पर 149 सीआरपीसी के तहत लाल नोटिस (रेड कार्ड) जारी करती है। जिस पर शांतिभंग अंदेशा पुलिस को है उन्हें नोटिस दिए जाते हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति दो लाख मुचलका पर पाबंद हो जाता है। अगर किसी बूथ पर विवाद होता है और वहां वह व्यक्ति मौजूद मिलता है जिसके नाम नोटिस जारी हो चुका तो उसके खिलाफ सीआरसीपीसी की धारा 122 के तहत कार्रवाई करते हुए दो लाख की वसूली की जाती है। शांतिभंग करने में अगर वह पकड़ा जाता है, तो उसको 14 दिन की जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस व्यक्ति को रेड कार्ड जारी किया जाता है, उससे पुलिस को शांतिभंग की आशंका होती है। रेड कार्ड धारक बूथ पर मतदान करने के बाद अपने घर में रहेगा। इसके अलावा किसी गतिविधि में लिप्त होने पर पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करती है।

धरमंगदपुर, बंगला और शाहगढ़ गांव में सबसे ज्यादा नोटिस
कलीनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं। जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। सर्वाधिक धरमंगदपुर में 60, बंगला में 50, शाहगढ़ में 50 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं। दरअसल, बंगला गांव में करीब छह वर्ष पूर्व नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया था। तब मामला गरमाया था। तीन साल पूर्व धरमंगदपुर निवासी भाजपा नेता समेत दो लोगों की दिन-दिहाड़े हत्या के बाद गांव में हालत बिगड़ गए थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि रेड कार्ड की सूची में शामिल लोगों पर पुलिस और खुफिया की टीम विशेष नजर रखेगी। मतदान के दिन वोट डालने के बाद बेवजह घूमने और अन्य खुराफात करने से मना किया गया है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed